Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए गुरिल्ले देहरादून को हुए रवाना आर पार की लड़ेंगे लड़ाई 

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 1, 2024
मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए गुरिल्ले देहरादून को हुए रवाना आर पार की लड़ेंगे लड़ाई अपनी नौकरी व पेंशन की मांगों को लेकर गुरिल्ला प्रदेश संगठन के आह्वान पर 2 सितंबर को प्रदेश भर के गुरिल्लाओं का मुख्यमंत्री आवास कूच तथा अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रस्तावित है इस महाआंदोलन को लेकर रविवार को चंपावत जिले से सैकड़ो की संख्या में गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित मोहन बगोली के नेतृत्व में देहरादून को रवाना हो गए हैं जिनमें बड़ी संख्या में महिला गुरिल्ला भी शामिल है रवाना होने से पहले गुरिल्लाओ ने बस स्टेशन लोहाघाट में जोरदार नारेबाजी की चंपावत जिले के गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने कहा इस बार लड़ाई आर पार की होगी जब तक सरकार गुरिल्लाओ की मांगों को नहीं मानेगी तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा बगौली ने बताया आंदोलन में भाग लेने के लिए चंपावत जिले से भी 400 से अधिक गुरिल्ला देहरादून को रवाना हो गए है वहीं गुरिल्लाओ ने कहा जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है वे आंदोलन से नहीं हटेंगे चाहे उन्हें अपनी जान ही क्यों नहीं देनी पड़े गुरिल्ला अब सरकार के झूठे आश्वासन में अब नहीं आएंगे उन्होंने कहा आंदोलन को सफल बनाने के लिए कल प्रदेश भर के हजारों गुरिल्ला देहरादून की सड़कों में गरजेंगे वही गुरिल्लओ में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला

जरूरी खबरें