Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य की शानदार पहल लोगों को उपलब्ध कराया गया पेयजल

Laxman Singh Bisht

Thu, May 16, 2024
जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य की शानदार पहल लोगों को उपलब्ध कराया गया पेयजल लोहाघाट के चांदमारी क्षेत्र की जनता गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहीं है। वही पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे एवं स्टाफ की पहल पर पेयजल संकट के समाधान का प्रयास किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के अपने जल संयोजन एवं टैंक से प्रधानाचार्य द्वारा अपने निजी संसाधनों का प्रयोग कर एक पाइप लाइन बिछाकर एक संयोजन चाहरदिवारी के बाहर स्थानीय लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है जिसमें जनता को पेयजल समस्या का समाधान होने तक लगातार पानी दिया जा रहा है प्रधानाचार्य चौबे की इस पहल से स्थानीय लोगों को बहुत राहत मिली हुई है जिससे स्थानीय लोगों एवं महिलाओं द्वारा विद्यालय प्रशासन के इस अनूठे प्रयास की सराहना कर विद्यालय का आभार प्रकट किया है प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने बताया कि लगातार विद्यालय समय के बाद भी स्थानीय लोग पानी के लिए विद्यालय परिसर में पहुंच जा रहे थे और दिन रात तक भी वहां लोगों का पानी के लिए जमावाड़ा बड़ा लगा रहता था लोगों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए हमने निर्णय किया कि अपने जल संसाधन से लोगों को राहत पहुंचाई जाए समय पर लोग विभाग एवं सरकार को आरोप लगाकर कोसते रहते हैं इसलिए हमने भी लोगों की गंभीर समस्या के समाधान की तरफ यह कदम बढ़ाया है

जरूरी खबरें