Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज दिगालीचौड़ में कमला नेहरू पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज दिगालीचौड़ में कमला नेहरू पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन। लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 27 विद्यार्थियों की माताओं को सरकार द्वारा दिए जाने वाले कमला नेहरू पुरस्कार का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर सुमन जोशी की अध्यक्षता एवं शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पीटीए एवं एसएमसी की बैठक का आयोजन भी किया गया,जिसमें विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा द्वारा विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति पर प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यालय विकास में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की साथ ही विद्यालय में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडेय,मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट,खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट का आभार प्रकट किया।विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान सामाजिक कार्यकर्ता बिंडातिवारी मोनू बिष्ट,पीटीए अध्यक्ष रोशन राम, एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी,पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष फतेह सिंह भंडारी,सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पांडेय ने भी बैठक में विद्यालय विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कमला पुरस्कार प्राप्त करने वालों में ममता जोशी,जयंती देवी,पार्वती देवी,कमला देवी, हीरा देवी ,मुन्नी देवी,कुल 27 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मिलित रही। कार्यक्रम में शिक्षक नवीन भट्ट,जगदीश चंद्र,भुवन सिंह अधिकारी,नीरज नाथ,गणेश बोहरा,राहुल पाटनी,गार्गी गंगवार,नेहा मेहरा,गायत्री जोशी,स्मृति नेगी,प्रीति सक्सेना राहुल पाटनी,अनुराग लेखक सहित बड़ी संख्या में अभिवावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें