रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:नौमाना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कई समस्याओं का समाधान
Laxman Singh Bisht
Thu, Sep 25, 2025
..नौमाना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कई समस्याओं का समाधान

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर आज दि0 25 सितम्बर को विकास खण्ड बाराकोट की ग्राम पंचायत नौमाना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत नौमाना,तडीगॉव,डोबाभागू अतखण्डी,आदि ग्रामो के ग्रामवासी मौजूद रहे ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सम्मुख रखा गया। कार्यक्रम में जनपद स्तर से सुश्री प्रियंका भट्ट जिला पूर्ति अधिकारी, विकास खण्ड बाराकोट से सुश्री मोनिका पाल,खण्ड विकास अधिकारी,बाराकोट, उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम में सडक,पानी,स्वास्थ्य,राशन कार्ड सहित ग्राम वासियो द्वारा अन्य समस्याऐं उठाई गयी जिस पर कार्यक्रम की नोडल अधिकारी, एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा कई समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया गया। एवं अन्य समास्याओ का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया । कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या,संजय जोशी ग्राम प्रधान नौमाना,क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता विश्वकर्मा,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भवान कालाकोटी एवं विभागीय अधिकारी भुवन चन्द्र पाण्डेय सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) प्रवीण भटट् ग्राम विकास अधिकारी, ललित मोहन पाण्डेय ,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, शंकर सिह बोहरा सहायक समाज कल्याण अधिकारी, दीपा राय,बी0एम0एम0 एन0आर0एल0एम0,संजय सिह, कनि0अभि0 ग्रा0नि0वि0, चन्द्रकला चर्तुवेदी सहायक पूर्ति निरीक्षक आदि अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।