Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

सूचना

: हरिद्वार:वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक और अभिनेत्री आई सामने

Laxman Singh Bisht

Mon, May 20, 2024
वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री आई सामने हरिद्वार ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था वीडियो में वह एक महिला के बाल संवारते हुए दिखाई दे रहे थे इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुरेश राठौर और वीडियो में वायरल हो रही महिला उर्मिला मीडिया के सामने आए और इस वीडियो को गलत तरीके से वायरल करने का आरोप लगाया और कहा कि यह वीडियो उनके आने वाली फिल्म का है जिसे गलत तरीके से वायरल किया गया इसपर हमारे द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी वही आज अभिनेत्री उर्मिला को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की मुख्य सेविका बनाया गया हैज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का कहना है कि समाज में जो भी अच्छा कार्य करते हैं उसे बदनाम करने की साजिश की जाती है अभिनेत्री उर्मिला और मुझे बदनाम करने के लिए इस वीडियो को वायरल किया गया इनका कहना है की अभिनेत्री उर्मिला समाज में अच्छा कार्य करती है इस कारण उनको बदनाम किया जा रहा है हमारे द्वारा इस मामले में कारवाई की जाएगी वही अभिनेत्री उर्मिला का कहना है की जो वीडियो वायरल की जा रही है वह हमारे द्वारा नही की गई है यह हमारे खिलाफ साजिश है जो वीडियो वायरल हुई है ये हमारी आने वाली फिल्म का वीडियो है यह फिल्म पूरी तरह से राजनीतिक कॉमेडी फिल्म है दिवाली तक फिल्म रिलीज की जाएगी फिल्म का टाइटल भाभी जी विधायक है

जरूरी खबरें