Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :बन विभाग ने ततैयो आतंक से भवन स्वामी को दिलाई निजात

चंपावत:मंत्री मदन कौशिक का 9 अगस्त को चम्पावत दौरा, आपदा और पंचायती राज सहित कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे

लोहाघाट:नई किरण संस्था महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर आई सामने।

लोहाघाट:रोमांचक मुकाबले में पाटन एफसी को हराकर राइकोट पहुंची मां झूमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मे।

हरिद्वार:2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में पहली बार महिलाओं की प्रतिभा, संस्कृति और संस्कार का होगा भव्य उत्सव, 'सावन उत्सव 2026

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 6, 2026

चंपावत में पहली बार महिलाओं की प्रतिभा, संस्कृति और संस्कार का होगा भव्य उत्सव, 'सावन उत्सव 2026

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा जनपद चम्पावत में पहली बार महिलाओं के लिए विशेष रूप से "सावन उत्सव–2026" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां पूरे उत्साह, भव्यता और सुनियोजित ढंग से अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने तथा समाज में प्रेम, स्नेह, एकजुटता और महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है।सावन उत्सव में जनपद की माताओं, बहनों एवं बेटियों को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य, सावन गीत, झूला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक परिधान, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।आयोजन स्थल को सावन की हरियाली, पुष्प सज्जा एवं पारंपरिक थीम के अनुरूप आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति की विभिन्न टीमें लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं।सेवा संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य केवल एक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करना है। यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकजुटता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम बनेगा।

फाउंडेशन ने जनपद की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का एक यादगार उत्सव सिद्ध होगा।

कार्यक्रम विवरण

📍 09 अगस्त 2026 – जीजीआईसी सभागार, चम्पावत

📍 11 अगस्त 2026 – मिलन वाटिका, टनकपुर (चम्पावत)

"आइए, सावन की हरियाली के बीच संस्कृति, संस्कार, प्रतिभा, प्रेम, स्नेह और महिला शक्ति के इस भव्य महोत्सव का हिस्सा बनें तथा चम्पावत के पहले महिला-केंद्रित 'सावन उत्सव 2026' को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।"

जरूरी खबरें