सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति सचिव ने लोहाघाट के रायनगर में सुनी समस्याएं
Laxman Singh Bisht
Jul 02, 2023 12:00 am
3 views
02 Jul 2023
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मे खाद्य एंव नागरिक सचिव ने रायनगर में सुनी समस्याए
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लोहाघाट नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति सचिव बृजेश कुमार संत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
शनिवार को ग्राम प्रधान जितेन्द्र राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सचिव बृजेश कुमार संत के सामने समस्याओं को रखा। उन्होंने लंपी वायरस से दुधारू गायों की हुई मौत पर मुआवजा, सरकारी आवास, गौशाला उपलब्ध कराने, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन का लाभ न मिलने आदि 30 समस्याएं उठाई। ग्राम प्रधान ने डिग्रीकॉलेज से गांव के मंदिर तक बदहाल सड़क को ठीक करने, हर घर नल योजना के तहत गांव में बडे पेयजल टेंक का निर्माण करने,
खेलमैदान से प्राईमरी विद्यालय को जाने वाली सड़क की मरम्मत, गांव में सोलर हैंड पंप लगाने, नसखोला चौड़ी राय मोटर मार्ग में डामरीकरण व स्क्रबर बनाने, फसलों को जंगली जानवरो से बचाने के लिए चाहर दिवारी का निर्माण करने आदि समस्याएं रखी। सचिव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ जल्द उनका निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने गांव की सड़क को जिला योजना से ठीक करवाने, गांव में बहुदेश्यीय भवन के लिए 25 लाख रूपये, लाईब्रेरी के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत करने की बात कही।
चौपाल के बाद सचिव ने सभी अधिकारियों की बैठक लेते हुए चौपाल मे उठी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के निर्देश पर चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है इस मौके पर एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीडीओ आरएस रावत, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.डीके चंद, भवानी दत्त राय, भैरव दत्त राय सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे आदि रहे।

विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं