Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

: पंतनगर से जयपुर की फ्लाइट हुई शुरू केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 26, 2023
पंतनगर से जयपुर की फ्लाइट हुई शुरू केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ   पंतनगर एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई है.. इसका शुभारंभ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर किया इस दौरान पंतनगर पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन द्वारा पंतनगर से जयपुर और जयपुर से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की गई है उन्होंने बताया कि यह फ्लाइट रोज पंतनगर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होगी.आज पहले दिन 78 सीटर फ्लाइट में जयपुर से 31 पैसेंजर पंतनगर पहुंचे तो वही पंतनगर एयरपोर्ट से 27 पैसेंजर इंडिगो की फ्लाइट से जयपुर के लिए रवाना हुए. अजय भट्ट ने पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचकर पैसेंजरो को फूल देकर उनका स्वागत किया और उनके यात्रा को लेकर शुभकामनाएं दी केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने का फ्लाइट के शुरू होने से उत्तराखंड में व्यापार व पर्यटन के क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा

जरूरी खबरें