लोहाघाट:प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन लोहाघाट ब्लॉक इकाई की प्रथम बैठक सम्पन्न
Laxman Singh Bisht
Dec 03, 2024 01:50 pm
9 views
03 Dec 2024
प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन लोहाघाट ब्लॉक इकाई की प्रथम बैठक सम्पन्न
सोमवार 2 दिसंबर को लोहाघाट के शिक्षक भवन सभागार में उत्तराखंड स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन शाखा लोहाघाट की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।लोहाघाट में हुए निर्विरोध चुनावों के बाद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश उप्रेती के संचालन में कार्यकारिणी द्वारा भावी रणनीतियों पर चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक में नौनिहालों के अधिगम स्तर में सुधार लाने, शैक्षिक नवाचारों को बढ़ावा देने, शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया गया।
जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के मार्गदर्शन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को आईसीटी सम्बन्धी विभागीय कार्यों में दक्षता हासिल करने पर जोर दिया गया। जिससे विद्यालय के ऑनलाइन निष्पादित होने वाले कार्यों जैसे पीएफएमएस, यूडीआईएसई ,ऑनलाइन विभागीय कोर्स आदि को सभी द्वारा सुगमता से स्वयं किए जा सकें। इसके अलावा संगठन की समस्त जानकारियों को ऑनलाइन करने की बात कही गई। जिससे कार्यों को अत्यधिक पारदर्शी बनाया जा सके। बैठक में
जनपदीय कार्यकारिणी से सुरेंद्र वर्मा तथा चन्द्र किशोर पाण्डेय सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी, रजनी वर्मा, भारती पाण्डेय, जया जोशी, तेज सिंह सामन्त, मोहन राम, विनोद कुमार, दिवाकर सिंह बुडियाल, सुन्दर नाथ, मनोज कुमार जोशी, सुरेश सिंह फर्त्याल, पान सिंह चमलेगी, राकेश सिंह, प्रदुम्न भट्ट, नवीन चन्द्र, शंकर सिंह अधिकारी, गिरीश चन्द,जनार्दन पाण्डेय, भैरवगिरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क