Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बॉस बस्वाडी मे टमाटर की खेती में जुटे किसान। सड़क बंद होने से बाजार तक नहीं पहुंचा पाते उत्पाद।

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

: जिला जजी चंपावत मे हुआ अग्निशमन का प्रशिक्षण

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 23, 2023
जिला जजी चंपावत के कर्मचारियों ने लिया अग्निशमन का प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जज कहकशा खान रही मौजूद जिला न्यायालय प्रांगण में रविवार को जिला जज श्रीमती कहकशा खान के निर्देशानुसार अग्निशमन यंत्रों के चलाने के संबंध में पुलिस विभाग की फायर टीम द्वारा जिला जजी चंपावत के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त श्रेणी के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। फायर टीम के द्वारा डेमो के माध्यम से समस्त लोगों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया वही कार्यक्रम में मौजूद जिला जज श्रीमती कहकशा खान ने कहा इस प्रकार के प्रशिक्षण हमारे जीवन में बहुत काम आते हैं  जिला जज ने  समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण को ध्यान से लेने के निर्देश दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत अरुण बोहरा, सीनियर सिविल जज हेमंत सिंह राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला एवं सिविल जज जहां आरा अंसारी एवं पुलिस विभाग के सीओ ऑपरेशन चंपावत विवेक कुटियाल, अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा व चंपावत के समस्त कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारी, उपाय आदि की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

जरूरी खबरें