रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पंचेश्वर क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आए मृतक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता मौके पर मृतक का किया गया पोस्टमार्टम
Laxman Singh Bisht
पंचेश्वर क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आए मृतक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता मौके पर मृतक का किया गया पोस्टमार्टम
लोहाघाट ब्लॉक के पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिविल के पंथयूड़ा में मंगलवार की सुबह अचानक भूस्खलन होने से दो युवक उसकी चपेट में आ गये।हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर सक्रियता दिखाते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया।कुछ ही समय में SDRF, चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर पहुँच गईं। साथ ही एम्बुलेंस व आपातकालीन रेस्क्यू दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया।
सुबह लगभग 11:30 बजे हुए इस घटना में लक्ष्मण चन्द (18 वर्ष), पुत्र प्रकाश चन्द तथा हरीश चन्द (27 वर्ष), पुत्र नारायण चन्द, निवासी रावतगढ़ (जनपद पिथौरागढ़) मलबे की चपेट में आ गए। एसएसबी व ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को मलवे से बाहर निकाला गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की अगुवाई करते रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के नेतृत्व में पहुँचे चिकित्सकीय दल ने तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में लक्ष्मण चन्द को मृत घोषित किया गया, जबकि हरीश चन्द स्वस्थ थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने किमतौली में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली थी जिसे ऐम्स ऋषिकेश घायलो की उच्च स्वास्थ्य परीक्षण हेतु तैनात किया गया था। 
लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ तक वाहन के माध्यम से सुरक्षित पहुँचाने की व्यवस्था की।
राहत एवं बचाव कार्य के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, तहसीलदार जगदीश नेगी, खंड विकास अधिकारी कवीन्द्र सिंह रावत, अधिशासी अभियंता हितेश काण्डपाल सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज