Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: रुड़की :लकड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग

Laxman Singh Bisht

Mon, May 29, 2023
  रुड़की की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक लकड़ी के उपकरण बनाने वाले कारखाने में अचानक आग लग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कारखाने में लगी आग की सूचना से आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कॉलोनीवासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आपको बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी की गली नंबर 18 में अब्दुल हन्नान का गोदाम है। इस कारखाने में लकड़ी के उपकरण बनाने का कार्य किया जाता है जिनको विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है। बताया गया है कि देर रात कारखाने के कर्मचारियों ने गोदाम का कचरा इकट्ठा कर उसमें आग लगाई थी जिसके बाद कर्मचारी आग को बुझाकर गोदाम को बंद कर अपने घर चले गए। वहीं बताया गया है कि आग पूरी तरीके से नहीं बुझी और धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई जिससे कारखाने में रखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कॉलोनी के लोगों की नजर कारखाने में लग रही आग पर पड़ी जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं कॉलोनी वासियों ने आसपास के मकान स्वामियों को जगाया जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा ही गई, इसी दौरान आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सुचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कॉलोनी वासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब जाकर कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। फायर कर्मी नज़ाकत अली ने बताया कि कारखाने में आग लगने की सूचना मिली थी, सूचना पर तुरंत दमकल की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, उन्होंने बताया कि कारखाने में आग बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं थे और ये कारखाना सीमेंट की चादरों से बनाया हुआ था था साथ ही कारखाना स्वामी ने अपनी दीवारें भी नहीं बनाई हुई थी। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को इस बात की जानकारी दी जाएगी।

जरूरी खबरें