Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की तैयारी को लेकर महोत्सव कमेटी ने डीएम /एसपी को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 12, 2024
सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की तैयारी को लेकर महोत्सव कमेटी ने डीएम /एसपी को दिया ज्ञापन गुमदेश क्षेत्र के खालगढ़ में 20 से 22 अक्टूबर तक होने वाले तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को महोत्सव कमेटी अध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी पदाधिकारियों ने महोत्सव हेतु स्वास्थ्य ,सुरक्षा एवं सांस्कृतिक दल उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर डीएम चंपावत नवनीत पांडे को ज्ञापन दिया साथ ही महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल की तैनाती को लेकर महोत्सव कमेटी पदाधिकारी ने एसपी चंपावत अजय गणपति से मुलाकात की तथा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन दिया साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी से महोत्सव के आयोजन को लेकर प्राथमिक पाठशाला दूध पोखरा में एक कक्ष देने की मांग की महोत्सव कमेटी के द्वारा डीएम ,एसपी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया ज्ञापन देने में पंडित मदन कॉलोनी ,मोहित चंद्र पांडे, भुवन चंद्र पांडे ,कमल सिंह ,विनोद सिंह, चांद बोहरा , डुंगर सिंह प्रथोली ,पुष्कर सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे वही महोत्सव कमेटी अध्यक्ष सरिता अधिकारी ने कहा इस बार महोत्सव को भव्य व दिव्य रूप दिया जाएगा तथा महोत्सव पूर्णतया नशा मुक्त तौर पर मनाया जाएगा

जरूरी खबरें