रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : खेतीखान :स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर का पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बगोली ने किया शुभारंभ
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 27, 2025
खेतीखान स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर का पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बगोली ने किया शुभारंभ
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज खेतीखान में भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देऊ की अध्यक्षता में लगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली द्वारा किया गया ।आज "स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान"मे शिविर के माध्यम से स्थानीय जनों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ो लोगों ने लाभ उठाया शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा गैर-संचारी रोगों की जांच, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली ने कहा"स्वस्थ नारी" ही "सशक्त परिवार" की आधारशिला है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे "सेवा पखवाड़ा" के अंतर्गत यह अभियान समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व जिला अध्यक्ष ने नर्सिंग स्टाफ व स्वास्थ्य विभाग के समस्त डाक्टर व कर्मचारियों को अपनी ओर से सम्मानित किया।इस अवसर पर ए सीएमओ चम्पावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा ,लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवकीन्दन खर्कवाल ,पुष्कर सिंह पुजारी ,चन्द्र शेखर बगौली ,महामंत्री नवीन भट्ट , ग्राम प्रधान दिनेश गहतोङी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल , डिगराज सिंह सहित अन्य गणमान्य जन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे