Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट में उद्यमिता कार्यक्रम के समापन में लगी उत्पादों की प्रदर्शनी

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 2, 2025
उद्यमिता कार्यक्रम के समापन में लगी उत्पादों की प्रदर्शनी स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में चल रहे बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शानदार समापन हुआ। नोडल डॉ अर्चना त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत बारह दिन से चल रहे उद्यमिता कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जुडी अनेक जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। साथ ही, विभिन्न प्रकार की हैंड ऑन ट्रेनिंग से भी छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक ज्ञान दिया गया। देहरादून से आए विषय विशेषज्ञ अवनीश राय और अरुणेश पांडेय एवं जिला उद्योग केंद्र, चम्पावत की मोनिका के सहयोग से इस कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के समापन में नवाचार और स्वरोजगार को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों ने ऑर्गेनिक बड़ी, मुखवास, मोमबत्ती, ऐपन कला, पहाड़ी नमक, हस्तशिल्प, पहाड़ी रोटी, पहाड़ी व्यजनों आदि जैसे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। सभी उत्पादों को नवाचार के अंतर्गत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी और विशिष्ट बनाया गया । किरन पंत और सुमन की डिजाइनर मोमबत्ती, मोहित बिष्ट के लॉज-पाव, मुकेश कुमार और हिमानी का पाचक मुखवास, रुखसाना का हस्तशिल्प, लक्ष्मी और कमला का पहाड़ी नमक, विनीता भौरियाल की ऐपन कला, गंगा और सुनीता के पहाड़ी व्यंजन, मानसी और अनीश कुमार की ऑर्गेनिक बड़ी,मुकेश माहरा की पहाड़ी रोटी तथा जया अधिकारी की होली की टी शर्ट और ऐपन कला के स्टाल को सभी ने सराहा। सभी ने छात्रों के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम में आयोजित ऐपन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त श्वेता वर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ लता कैड़ा, डॉ बी पी ओली, डॉ मीना कुमारी, डॉ अनीता खर्कवाल, डॉ नम्रता महर, डॉ सुनील कुमार, डॉ अनीता टम्टा, डॉ भूप सिंह धामी, डॉ बंदना चंद, डॉ ममता बिष्ट, डॉ मयूर, डॉ सरस्वती, डॉ चंद्रकला, डॉ दीपक चंद्र, डॉ सरोज यादव, मीना मेहता सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी अंकित सुंदरियाल, विवेक पुजारी, ऋतिक ढेक, कुशाग्र वर्मा, मृदुल भट्ट, पारस महर, अंशु, सागर मौनी,नीरज सगटा, मनीष बिष्ट,संजना बिष्ट, राहुल गिरी, नितिन चौबे, कामाक्षी ढेक, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। सदस्य डॉ मनोज कुमार, डॉ शांति और डॉ सोनाली कार्तिक ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

जरूरी खबरें