: उत्तरकाशी व चमोली जिले के आबकारी अधिकारी निलंबित, राजस्व की क्षति पहुंचाने के लगे गंभीर आरोप
Laxman Singh Bisht
Sun, May 28, 2023
उत्तरकाशी व चमोली के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित, दोनों पर लगे थे ये संगीन आरोप।
दोनों अधिकारियों पर शासकीय आदेशों की अवहेलना कार्यों के प्रति लापरवाही और राज्य सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने के है गंभीर आरोप।
शासन ने इस वर्ष सभी जिला आबकारी अधिकारियों को अपने जिले में स्थित दुकानों के आवंटन की जिम्मेदारी सौंपी थी।शासन ने जिला आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी दुर्गेश्वर त्रिपाठी और चमोली के जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पर तैनात सहायक आबकारी आयुक्त राजेंद्र लाल को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।
चमोली उत्तरकाशी की दुकानों का आवंटन नहीं होने पर आबकारी आयुक्त ने दोनों आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस किया था जारी। नोटिस का जवाब नहीं देने पर शासन ने दोनों जिला आबकारी अधिकारियों को किया निलंबित।सचिव आबकारी हरिचंद सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश किया जारी।