रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस
Laxman Singh Bisht
उर्जा निगम की तानाशाही, स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस
उभोक्ताओं ने विरोध जताते हुए दिखाई नाराजगी।

चंपावत। जिला मुख्यालय में इन दिनों उर्जा निगम की तानाशाही से उपभोक्ता परेशान है। विभाग की ओर से अब उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर न लगाने पर नोटिस भेजकर धमकाया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। कहा कि विभाग की ओर से अब जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाया जा रहा है।चंपावत जिले के विभन्न स्थानों पर इन दिनों विधुत विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसका अधिकांश स्थानो पर उपभोक्ताओं की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है जिसके बाद भी विभाग की ओर से जनपद में अब तक आठ हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। लेकिन अधिकांश उपभोक्ता इसका विरोध कर रहें हैं लेकिन अब विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए नया फार्मूला अपनाया गया है और नोटिस भेजे जा रहें हैं जिससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा में ही अगर विभागों की तानाशाही लोगों पर भारी पड़ रही है तो अन्य जिलों में क्या स्थिति होगी। इधर उर्जा निगम के अधिकारियों का पक्ष जानना चाहा तो किसी भी अधिकारी का फोन नही उठा।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।