Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

: लोहाघाट:पिथौरागढ़ से आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट आने से लोहाघाट/चंपावत क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था हुई बाधित 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 10, 2024
पिथौरागढ़ से आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट आने से लोहाघाट क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था हुई बाधित पिथौरागढ़ से लोहाघाट को आने वाली मुख्य विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से लोहाघाट , चंपावत क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई जिस कारण स्थानीय जनता को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तथा सरकारी कार्यालयो व सीएससी सेंटर में भी कार्य प्रभावित हुए हैं लोहाघाट ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुवर ने बताया पिथौरागढ़ से आने वाली मुख्य लाइन में कल शाम को फाल्ट आ गया है जिस कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है ऊर्जा निगम के कर्मियों के द्वारा लाइन मे कोयाटी डेसली के बीच आए फाल्ट को ढूंढ लिया गया है उन्होंने बताया टावर में जंपर टूटने से यह दिक्कत आई है लगभग 2 घंटे बाद विद्युत व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा अभियंता कुंवर ने बताया फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अल्मोड़ा फीडर से क्षेत्र की लाइन को जोड़ा गया है लेकिन लोड अधिक होने के कारण कटौती कर विद्युत व्यवस्था सुचारू की जा रही है फाल्ट ठीक होते ही विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी मालूम सोमवार को भी विद्युत केबल फटने से नगर के कुछ क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था काफी देर बाधित रही जिसे विद्युत कर्मियों के द्वारा कड़ी मस्कत के बाद ठीक किया गया फिलहाल मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से चंपावत जिले की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है

जरूरी खबरें