रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : प्रत्येक जनपद में नियमित आयोजित की जाएं चुनावी पाठशाला :अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Laxman Singh Bisht
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली स्वीप गतिविधियों की समीक्षा बैठक स्वीप गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश
बैठक में सभी जिलों के सीडीओ और मुख्य शिक्षा अधिकारी रहे उपस्थित
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने बुधवार को सचिवालय में सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ स्वीप गतिविधियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जनपदों द्वारा इस वर्ष अबतक किए गई स्वीप गतिविधियों,जन जागरुकता कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों से जिला स्वीप आईकॉन, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) डिग्री कॉलेज के कैंपस एम्बेसडर एवं चुनावी पाठशाला के संबंध में जिलेवार विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में अपर मुख्य अधिकारी ने सभी जनपदों को निर्देश दिए की जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के स्तर पर चुनावी पाठशाला का रोस्टर तैयार किया जाए। जिन जनपदों में जिला ऑईकॉन स्कूल कॉलेजों में कैंपस एम्बेस्टर नहीं हैं वहां तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरु की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपद स्तर पर स्वीप आईकॉन को ईएलसी और चुनाव पाठशाला जैसे कार्यक्रमों में नियमित आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी ईएलसी एवं कैंपस एंबेसडर का डेटा वेरीफाई कर उनकी नियमित गतिविधियों का डाटाबेस तैयार किया जाए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार एक भव्य जनपद स्तरीय मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए जिसमें जिलों के वरिष्ठ अधिकारी का स्वयं कार्यक्रम में हों। एसीईओ ने यह भी निर्देश दिए कि मतदाता जागरुकता एवं स्वीप गतिविधियों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जाए।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,श्रीमती मुक्ता मिश्र, अनुभाग अधिकारी बसंत रावत सहित सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।