Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: पिथौरागढ़ आर्मी भर्ती के दौरान बेकाबू हुई युवाओं की भीड़ गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुसे युवा भगदड़ में दो युवा गंभीर रूप से घायल स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 20, 2024
पिथौरागढ़ आर्मी भर्ती के दौरान बेकाबू हुई युवाओं की भीड़ गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुसे युवा भगदड़ में दो युवा गंभीर रूप से घायल स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भरती में बुधवार को हुई सेना भर्ती के दौरान 20 हजार से अधिक युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुस गए। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गयी, भगदड़ में कई युवा घायल हो गए हैं  गंभीर रूप से घायल दो युवाओ को आनन-फानन में  जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक युवराज पुत्र सुभाष निवासी मेहताबनगर बुलंदशहर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल युवक मनीष के सिर में टांके लगे। मरहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं इस भगदड़ के दौरान आर्मी का गेट भी टूट गया, जिसे फायर ब्रिगेड के वाहन से सहारा देकर रोका गया। भगदड़ मचने से पूरे भर्ती स्थल पर युवाओं के जूते, फटे बैग बिखरे पड़े नजर आए। पिथौरागढ़ में सेना की भर्ती में बुधवार को एकाएक भर्ती स्थल पर युवक गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुस गए। इस दौरान युवकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाठिया फटकारी , जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। किसी तरह माहौल को शांत किया गया भारतीय संपन्न करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है एसपी रेखायादव के द्वारा स्थिति को बखूबी संभाला जा रहा है एसपी खुद मोर्चे पर डटी हुई है

जरूरी खबरें