Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

: लोहाघाट:अपनी मांगों को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारी चढ़े कॉलेज की छत में आत्महत्या की दी धमकी प्रशासन से वार्ता रही बेनतीजा 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 21, 2023
अपनी मांगों को लेकर महाविद्यालय लोहाघाट के छात्रसंघ पदाधिकारी चढ़े कॉलेज की छत में आत्महत्या की दी चेतावनी पीजी कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन की मांग को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों व कालेज प्रशासन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां पहले दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ धरने में बैठ गए थे जब छात्रों की मांगों का कोई नतीजा नहीं निकला तो अचानक महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक ढेक ,संयुक्त सचिव गौरव पांडे व कोषाध्यक्ष सागर ढेक कालेज की छत में चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी दे डाली जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए जिसके बाद आनन-फानन में एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट व सीओ विवेक कुटियाल मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों की बात सुनी तथा छात्र नेताओं को समझाते हुए छत से नीचे उतरने की अपील करी वही छात्र नेताओं ने सभी छात्र छात्राओं को एडमिशन देने, लेजर रजिस्टर की जांच करने , मार्कशीट में सुधार करने तथा प्राचार्य को हटाने की मांग करी लेकिन प्रशासन व कॉलेज प्रशासन के द्वारा लिखित में एडमिशन देने से मना करने पर छात्रसंघ पदाधिकारी भड़क गए और उन्होंने छत से नीचे उतरने को मना कर दिया वही वार्ता का नतीजा न निकलने तथा कॉलेज प्रशासन के द्वारा लेजर रजिस्टर देने से मना करने के बाद बाद एसडीएम रिंकु बिष्ट मौके से चली गई हालांकि एसडीएम के द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष अपनी मांगों पर अड़े रहे तथा बैठक बेनतीजा रही वही प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने कहा जब तक हाईकमान उन्हें लिखित में आदेश नहीं देगा वे क्षमता से अधिक बच्चों को एडमिशन नहीं दे सकती हैं फिलहाल वार्ता बेनतीजा रहने के बाद छात्र नेता छत में चढ़े हुए हैं तथा किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस मौके पर तैनात है फिलहाल इस हाईवोल्टेज ड्रामे को 4 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है फिलहाल प्रशासन के सामने छात्र नेताओं को छत से नीचे उतारने की सबसे बड़ी चुनौती है आप देखना है प्रशासन का अगला कदम क्या होगा क्योंकि दोनों पक्ष अपनी बातों पर अड़े हुए हैं

जरूरी खबरें