Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:दो माह से जिला चिकित्सालय में फिजिशियन नहीं, मरीज परेशान जनहित के मुद्दे पर राजनीतिक दलों की चुप्पी

चंपावत:माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

दून:भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उत्तराखंड दौरा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : दून:भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उत्तराखंड दौरा

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 22, 2026

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उत्तराखंड दौरा

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति, संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में आगामी 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में रहेगी। इस दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।निजी सचिव, भारतीय प्रेस परिषद अशोक कुमार नवरत्न द्वारा महानिदेशक, सूचना को प्रेषित पत्र के माध्यम से बताया कि उपसमिति 23 अगस्त को शाम 7 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ मुलाकात एवं संवाद करेंगे।उन्होंने बताया उपसमिति 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रकाशकों से उनकी समस्याओं, चुनौतियों एवं विज्ञापन से संबंधित विषयों की जानकारी लेकर उनके समाधान के संबंध में चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित समाचार पत्रों के प्रकाशकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने विषय रखने का अनुरोध किया गया है।उन्होंने बताया भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उद्देश्य समाचार पत्रों एवं प्रकाशकों से जुड़े विज्ञापन संबंधी विषयों तथा उनकी समस्याओं को समझना और संबंधित पक्षों के साथ संवाद के माध्यम से आवश्यक सुझाव एवं समाधान की दिशा में कार्य करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें