Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:दो माह से जिला चिकित्सालय में फिजिशियन नहीं, मरीज परेशान जनहित के मुद्दे पर राजनीतिक दलों की चुप्पी

चंपावत:माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

दून:भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उत्तराखंड दौरा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:सील बरूड़ी में गौरा पर्व की मची धूम। जनप्रतिनिधियों ने लिया गोरा देवी का आशीर्वाद।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 22, 2026

सील बरूड़ी में गौरा पर्व की मची धूम। जनप्रतिनिधियों ने लिया गोरा देवी का आशीर्वाद।

गौरा देवी के पावन पर्व पर बाराकोट ब्लॉक के सील बरूड़ी गांव में जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

चंपावत जिले के बड़कोट ब्लॉक के दूरस्थ सील बरूड़ी क्षेत्र में गौरा पर्व की धूम मची हुई है। इस अवसर पर ग्राम बरूड़ी में आयोजित कार्यक्रम में लोहाघाट विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह भोरा जी, लोहाघाट विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला अधिकारी , पाटी ब्लॉक के प्रमुख शंकर अधिकारी एवं अमर कोटियाल पहुंचे । जिनका ग्रामवासियों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने माता गौरा देवी से सभी ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए माता का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहने की बात कही।वहीं विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से खुश होकर ग्रामवासियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वे आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे और वर्ष 2027 में उन्हें विजय दिलाने के लिए पूरी मजबूती से सहयोग करेंगे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा तथा सभी ने मिलकर माता गौरा देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें