रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : होलाष्टक पर खेतीखान में होली का शुभारंभ। पूर्व विधायक फर्त्याल ने होली टीम को देहरादून को किया रवाना
Laxman Singh Bisht
Tue, Feb 24, 2026
होलाष्टक पर खेतीखान में होली का शुभारंभ। पूर्व विधायक फर्त्याल ने होली टीम को देहरादून को किया रवाना
देहरादून और नैनीताल में काली कुमाऊं की होली का दिखाएंगे जलवा।
होलियारो के साथ थिरके पूर्व विधायक फर्त्याल

खेतीखान में आज मंगलवार होलाष्टक के दिन से होली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल मौजूद रहे पूर्व विधायक फर्त्याल ने समस्त क्षेत्र वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा होली गायन में प्रतिभाग किया । पूर्व विधायक ने होली गायन के लिए देहरादून जा रही होली टीम को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा आज लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रो की होली टीमे पूरे प्रदेश में क्षेत्र व जिले का नाम रोशन कर रही हैं उनके कठिन श्रम से आज काली कुमाऊं की खड़ी होली पूरे प्रदेश में लोकप्रिय होते जा रही है। खेतीखान के होलियार 25 फरवरी को देहरादून तथा 27 फरवरी को नैनीताल में खड़ी होली का शानदार प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए होलियार काफी उत्साह में है।

इस अवसर पर होली कमेटी अध्यक्षअध्यक्ष गोपाल मनराल , संयोजक देवेन्द्र औली , विजय सिंह मनराल , व्यापार संघ अध्यक्ष खेतीखान देवकीनंदन खर्कवाल , पूर्व प्रधान मुकेश राज देउपा , सुरेंद्र बोहरा , विजय बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देव, किशोर जुकरिया, डॉक्टर बद्री दत्त भट्ट ,महेश चंद्र, चतुर सिंह, खीम सिंह, हनुमंत ओली,राजेंद्र पचौली, नीरज चंद्र, मोहन ओली ,मदन कलखुड़िया के साथ साथ कानाकोट,कमलेख,गोशनी,बाजगाॅव और समस्त क्षेत्र के होलियारों ओर खेतीखान की होली टीम के सदस्य उपस्थित रहे ।