Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएमओ कार्यालय सड़क में बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 18, 2025

सीएमओ कार्यालय सड़क में बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 31 अक्टूबर तक सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश देने के बाद जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा चंपावत जिले के संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए थे पर उसके बावजूद भी चंपावत जिला मुख्यालय की सीएमओ कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क में पड़े हुए गड्ढे आदेशों की अवहेलना करते नजर आ रहे हैं। सड़क में पड़े गड्ढे व बहता पानी तथा बिखरी पड़ी रोड़ी दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। संबंधित विभाग के द्वारा सड़क के अधिकांश हिस्से में डामरीकरण का कार्य किया गया है पर 100 मीटर के इस टुकड़े को लंबे समय से छोड़ दिया गया है ।जिस कारण यहां पर वाहन चालकों व जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा दोपहिया वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है । लोगों ने कहा इस सड़क में कई महत्व पूर्ण कार्यालय है रोज कई लोग इस सड़क का उपयोग करते है। लोगों ने प्रशासन व संबंधित विभाग इस सड़क में जल्द से जल्द डामरीकरण की मांग की है ।

जरूरी खबरें