Friday 20th of February 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:सल्ट में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 5 गंभीर बस को पास देने में हुआ हादसा

जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान : सीएम धामी

डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही पाटी एवं खेतीखान में चेकिंग अभियान

चित्रकूट के बहु चर्चित बाल यौन शोषण कांड में निलंबित इंजीनियर व पत्नी को मौत की सजा

लोहाघाट महाविद्यालय में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर चलाया स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

बाराकोट में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को चंपावत जिले के बाराकोट खंड में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन में मुख्य बक्ता के तौर पर जिले के जिला कार्यवाह भुवन पांडे ने अयोध्या में शहीद हुए कोठारी बंधुओ के बारे उद्वोधन दिया। उन्होंने कहा किस तरह कोठारी बंधुओ ने अपने त्याग और बलिदान देकर भगवान् राम मन्दिर निर्माण में सहयोग किया और कितनी पीड़ा झेली ।जिला कार्यवाह ने सभी हिंदुओ से एकत्रित रहने का आवाहन किया ।मुख्य अतिथि के रूप में मानेश्वर् थानापति धर्मराजानंद जी रहे उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की ।विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश ओली एवं डॉक्टर सुमन पांडे रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता रूप सिंह बोहरा के द्वारा की गई ।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने मंच की शोभा बड़ाई।

कार्यक्रम मे सयोंजक राजू अधिकारी, मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, गंगा बिष्ट, राहुल जोशी, योगेश तिवारी, अजय बिष्ट, उमेश बिष्ट, दीपेंद्र अधिकारी, मनोज जोशी, दरवान मेहता, नरेंद्र फर्त्याल, मनोज जोशी, हरीश आर्य, अमन, चंचल, करन आदि लोग रहे।

जरूरी खबरें