Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:77वाँ गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 26, 2026

77वाँ गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया

77वाँ गणतंत्र दिवस: स्वतंत्रता सेनानियों व उत्कृष्ट कर्मियों का हुआ सम्मान77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर, संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। जिला सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (GGIC), चम्पावत की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए गए।जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पशुपालन एवं गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्री शंकर पांडे को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जीजीआईसी चम्पावत की छात्राओं एवं अध्यापिका को भी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।प्रशिक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण के अंतर्गत जिला अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सावित्री राय, कंचन जोशी, नीमा भट्ट, भावना जीना, ज्योति बोहरा, प्रवीण भट्ट, रवि भट्ट एवं खड़क सिंह को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता मानकों को और सुदृढ़ करने, कूड़ा पृथक्करण को बढ़ावा देने तथा जनता को “जनार्दन” मानकर संवेदनशीलता एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य चिकिसाधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें