Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भव्य कलश यात्रा के साथ अमोडी में दो दिवसीय शिव महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 15, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ अमोडी में दो दिवसीय शिव महोत्सव का हुआ शुभारंभ

महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धजकर निकाली कलश यात्रा

अमोडी बाजार से शिव मंदिर तक निकाली गई कलश यात्राचंपावत जिले के अमोडी में स्थित वृष्कंद गोलेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय शिव महोत्सव का आज भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धजकर अमोडी बाजार से शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रविवार महाशिवरात्रि पर सुबह पूजा अर्चना के बाद शाम 4 बजे महिलाओं और स्कूली बच्चों की ओर से भव्य कलश यात्रा और झांकी निकाली गई। इस दौरान सैंकड़ों शिव भक्तों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसके बाद देर शाम तक सांस्कृतिक दलों की ओर से एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सोमवार 16 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ शिव महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा बोहरा, प्रधान हेमा भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीति भट्ट, गीता भट्ट, बालकृष्ण भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट, बलदेव भट्ट (अचार्य जी) पानेदेव भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, गोविंद भट्ट, प्रकाश भट्ट, सुरेश भट्ट, सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें