Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पासम नगरू घाट सड़क में कोजवे में बाहर निकली सरिया व सड़क किनारे पत्थर दुर्घटनाओं को दे रहे दावत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 13, 2026

पासम नगरू घाट सड़क में कोजवे में बाहर निकली सरिया व सड़क किनारे पत्थर दुर्घटनाओं को दे रहे दावत।पीएमजीएसवाई विभाग के द्वारा गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य तो किया है पर उन सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है। जिस कारण कई सड़के दुर्घटनाओ को दावत देती नजर आ रही है। यही हाल चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की नेपाल सीमा को जोड़ने वाली पासम नगरू घाट सड़क का है। जहां लंबे समय से आपदा से क्षतिग्रस्त कोजवे से बाहर निकली सरियाएं दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। इन बाहर निकली सरियाओं में फंसकर कोई भी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है खासकर दो पहिया वाहन जिसमें लोगों को गंभीर चोटे आ सकती हैं।इसके अलावा सड़क के दोनों किनारो पर पड़े पत्थर कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं इन पत्थरों से लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है पर पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा। कोजवे निर्माण तो दूर की बात है कोजवे से बाहर निकली सरियाओं को काटा तक नहीं गया है। ग्रामीणों ने इसे विभागीय लापरवाही बताया है कहा अगर इस मार्ग में कोई भी दुर्घटना होती है तो उसके जिम्मेदार विभाग के अधिकारी होंगे। लोगों ने बताया इस मार्ग से रोज कई वाहन गुजरते हैं तथा कई श्रद्धालु नागार्जुन धाम दर्शन के लिए जाते हैं तथा नेपाल राष्ट्र के लोग भी इसी मार्ग से यात्रा करते हैं पर उसके बावजूद भी पीएमजीसी विभाग के अधिकारी आंखें मूद कर बैठे हुए है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त कोजवे के निर्माण व सड़क सुधारीकरण व सड़क किनारे मलबे को हटाने की मांग की है। लोगों ने कहा विभाग सड़क तो बना देता है पर उसके रखरखाव की सुध नहीं लेता है। जिस कारण सीमांत क्षेत्रों तथा दूरस्थ क्षेत्र की सड़के बदहाली के दौर से गुजर रही है। वाहन चालक व यात्री इन बदल सड़कों में जान हथेली में रख यात्रा करते है।

जरूरी खबरें