Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट में राज्य आंदोलनकारी किए गए सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 8, 2025

बाराकोट में राज्य आंदोलनकारी किए गए सम्मानितउत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के उपलक्ष्य मे आज 8 नवंबर को विकास खण्ड बाराकोट मे राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के राज्य आंदोलन कार्यों को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या तथा विशिष्ट अतिथि दरबान सिंह ज्येष्ठ उप प्रमुख, द्वारा दीप प्रज्लवन कर किया गया ।कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल द्वारा विकास खण्ड बाराकोट के राज्य आंदोलनकारियों का स्वागत किया । कार्यक्रम मे विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा वंदना गायन , अटल उत्कृष्ट विद्यालय बाराकोट द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फ़र्तोला के द्वारा किए गए, कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट द्वारा राज्य आंदोलन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन जगदीश अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंदोलनकारी नारायण फर्त्याल, दीवान सिंह, हरीश सिंह अधिकारी , खड़क सिंह , नारायण सिंह फर्त्याल, मदन सिंह चौधरी ,नारायण सिंह श्रीमती जानकी देवी, खष्टी देवी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विकासखंड बाराकोट से जाकिर हुसैन सहायक खंड विकास अधिकारी, भुवन पांडे सहायक विकास अधिकारी पंचायत , शंकर सिंह सहायक विकास अधिकारी ,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी ,समाज कल्याण ,तहसील कार्यालय के राजीव महरा , चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद,श्रीमती सुनीता एवं समस्त राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ द्वारा वंदे मातरम का गायन किया गया एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा आंदोलन कारियो का स्वागत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

जरूरी खबरें