Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में धूमधाम व ढोल नगाड़ों के साथ निकली शिव बारात। हजारों भक्त शामिल।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 15, 2026

लोहाघाट में धूमधाम व ढोल नगाड़ों के साथ निकली शिव बारात। हजारों भक्त शामिल। आज रविवार को लोहाघाट में महाशिवरात्रि पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां सुबह लोगों ने रिकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव की पूजा अर्चना की तो वहीं दोपहर बाद श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता के दिशा निर्देश पर शिव भक्तों ने सर्वदेव मंदिर हथरंगिया से रिकेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य शिव बारात का आयोजन किया।जिसमें सैकड़ो शिव भक्त शामिल हुए। ढोल नगाड़ों व छोलियां नर्तकों के साथ निकली शिव बारात का नगर की जनता ने भरपूर आनंद लिया तथा शिव बारात में पुष्प अक्षत चड़ाए ।शिव बारात नगर के मीना बाजार ,राम-मंदिर खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार होते हुए रिकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां महादेव की पूजा अर्चना के बाद शिव बारात का समापन किया गया तथा ग्राम सभा पाटन पाटनी व लोहाघाट नगर की महिलाओं के द्वारा महादेव मंदिर प्रांगण में शानदार कुमाऊनी खड़ी होली का गायन किया । महिलाओं व बच्चों ने शिव बारात का जमकर आनंद उठाया। भव्य बारात के आयोजन के लिए रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने समस्त सहयोगियों व नगर की जनता को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा अगले वर्ष और भी ज्यादा भव्य रूप से शिव बारात निकाली जाएगी। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, महासचिव मुकेश शाह,गोविंद बोहरा, अमित शाह, योगेश जोशी, दीप जोशी, बाबा आदित्य दास, जगदीश शाह, जीवन राय, नरेंद्र अधिकारी, प्रहलाद सिंह मेहता, रमेश बिष्ट,बिनोद गोरखा ,सचिन जोशी
जीवन कलोनी, दानू सुतेड़ी, लोकेश पांडे, एडवोकेट नवीन मुरारी, गणेश दत्त खर्कवाल, कैलाश बगौली, दीपक सुतेड़ी, चंद्रशेखर बगोली,लता वर्मा, रेनू गढकोटी, भारती महरा, सरोज पुनेठा सहित कई शिव भक्त मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।

जरूरी खबरें