रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :रोड अपडेट । मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले की कई सड़के बंद
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 1, 2025
रोड अपडेट । मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले की कई सड़के बंद
रविवार से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश कई सड़के बंद हो गई वही राष्ट्रीय राजमार्ग चम्पावत-टनकपुर ( स्वाला व टिफिन टॉप) पर बंद है। आज राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद हुए चौथा दिन है। इसके अलावा बारिश से
2-राज्य मार्ग टनकपुर – पूर्णागिरी यातायात हेतु बंद है।
3-राज्य मार्ग धुनाघाट– भींगराड़ा, यातायात हेतु बंद में बंद हैं।
4- रौसाल-मटियानी सड़क मार्ग बंद है।
5- रौसाल-पासम सड़क मार्ग यातायात हेतु बंद है।
6- रौसाल-डूंगरा बोरा सड़क मार्ग यातायात हेतु बंद है
7-किमतोली-पंचेश्वर धाम सड़क मार्ग लुपड़ा के पास बंद है।
8-सुखीढांग-रीठासाहिब- सड़क मार्ग मछीयाड़ बैण्ड के पास बंद है।
9-रीठासाहिब-हल्द्वानी सड़क मार्ग बीनवाल के पास बंद है।
10- रीठासाहिब-लोहाघाट सड़क मार्ग टिगरी बैण्ड के के पास बंद है।
11-बालिग–सागर सड़क मार्ग यातायात हेतु बंद है। प्रशासन सड़क खोलने में जुटा हुआ है।
जनता से अपील:
✅ अनावश्यक यात्रा से बचें।
✅ अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
✅ वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।
आपकी असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था आपकी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है ।
📞 आपातकालीन संपर्क नंबर –
📍 पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276
📍 आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895