रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
एसपी से नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग।

लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने लोहाघाट नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताते हुए चंपावत पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएं है। पालिका अध्यक्ष ने कहा लोहाघाट नगर की हर सड़क में नो पार्किंग में आड़े तिरछे वाहन खड़े रहते हैं जिस कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है तथा पैदल आने जाने वाले राहगीरो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती हैं। उन्होंने कहा बाइकर्स हवा की गति से फर्राटे भरते हुए नजर आते हैं पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने कहा पुलिस अधीक्षक से भी कई बार यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की गई पर पुलिस दो दिन अभियान चलाकर मामले को ठंडे बस्ते पर डाल देती है। स्कूल समय की वन वे व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा चुकी है जिस कारण स्कूली बच्चों को भी खतरा पैदा हो गया है। पालिका अध्यक्ष ने कहा जब पुलिस के कोई नए क्षेत्राधिकार आते हैं तो नागरिकों के साथ बैठक की जाती है और यातायात व्यवस्था सुधारने के दावे किए जाते हैं। उन्होंने कहा पर दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहते हैं। पालिका अध्यक्ष ने कहा आज नगर की कोई ऐसी सड़क नहीं है जहां नो पार्किंग में वाहन खड़े नहीं मिलते है पर पुलिस उन्हें उठाने की जहमत तक नहीं करती है। मामले में पालिका अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी जताते हुए एसपी चंपावत से लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश