Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

चंपावत:तय समय पर निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम हुये सख्त

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों ने किया प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

टनकपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों ने किया प्रतिभाग

जिला प्रशासन के साथ मिलकर करँगे विकास को नई गति को देने का कार्य

चम्पावत जिले के टनकपुर में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के सहयोग से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उत्सव गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधी दीपक रजवार , मुख्य मंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल रहे। जिला सूचनाधिकारी धीरज कार्की ने नोडल अधिकारी और विधायक प्रतिनिधि का स्वागत किया । इस अवसर विधायक प्रतिनिधि व नोडल अधिकारी द्वारा जिले के सभी पत्रकारों का माल्यार्पण व उत्तराखण्डी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया । विधायक प्रतिनिधि रजवार ने कहा कि पत्रकार जनसामान्य व शासन प्रशासन के बीच की धुरी होती हैं । पत्रकार जनता की आवाज तो होते हैं साथ ही विकास कार्यो में गति देने के लिए एक सेतु का काम करते है । उन्होंने जिले के पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिले को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री की आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग करेंगे ।मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि जिले के पत्रकारों ने अपनी लेखनी से जिले के विकास कार्यो में अपनी सहभागिता निभाई है । आशा है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सहयोग करेंगे । वहीं चम्पावत पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली ने होली मिलन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी का आभार जताते हुए कहा कि होली मिलन के माध्यम से एक समरसता का संदेश दिया साथ ही जिले में हो रहे विकास कार्यो में पत्रकारो की सहभागिता से चम्पावत नई बुलन्दियों पर पहुंचेगा । उन्होंने कैम्प कार्यालय जिला प्रशासन व सभी का आभार जताया । इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन कर रहे संगठन महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री व कैम्प कार्यालय के सहयोगियों के आभार जताया साथ ही इस प्रकार के आयोजनों को समय समय पर कर एक मंच साझा करने की बात कही । कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला पत्रकार जया पुनेठा , दिनेश भट्ट, विनोद चतुर्वेदी , देवेंद्र देवा , बाबूलाल यादव , सुरेश उप्रेती , दीपक फुलेरा, पंकज पाठक, दीपक धामी , दिनेश खर्कवाल अर्जुन सिंह , सुभम गोड़ , सूरी पन्त मोहन जोशी, नवी अंसारी , अर्जुन सिंह , कुंदन बिष्ट जीवन बिष्ट ,अमित जोशी भूपेश प्रजापति , सुरेश गडकोटी नवीन भट्ट ,राजीव , विनोद , नवनीत , राहुल गहतोड़ी, पूजा भट्ट, कैम्प कार्यालय के ब्रजेश जोशी, शशांक पांडे मंच का संचालन सतीश जोशी सत्तू व कैम्प कार्यालय के श्री नेगी द्वारा किया गया ।

जरूरी खबरें