Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :खरही निवासी अग्निवीर दीपक की पूंछ सेक्टर में संदिग्ध परिस्थितियों मे गोली लगने से मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 23, 2025

.चंपावत खरही निवासी अग्निवीर दीपक की पूंछ सेक्टर में गोली लगने से मौत

चंपावत के खरही निवासी अग्निवीर जवान दीपक की मृत्यु से कोहराम

-शनिवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में हुई थी मौत

दो साल पहले ही अग्निवीर में भर्ती हुए थे दीपक, दस दिन पूर्व छुट्टी काटकर लौटे थे डूयूटी मेंचंपावत जिलेके पाटी विकास खंड के खरही गांव निवासी 18 कुमाऊं की जवान अग्निवीर दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से स्वजन में कोहराम मच गया है। दीपक जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनात थे। वह दो साल पहले ही अग्निवीर में भर्ती हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक दस दिन पहले ही वह छुट्टी काटकर ड्यूटी में वापस लौटे थे। मृतक जवान का शव सोमवार तक उसके पैतृक गृह पहुंचने की संभावना है। चंपावत जनपद के पाटी विकास खंड के खरही गांव निवासी दीपक सिंह (23) पुत्र शिवराज सिंह दो साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनाती मिली थी। शनिवार की दोपहर ढाई बजे करीब संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से दीपक सिंह की मौत हो गई। चौकी पर गोली चलने की अवाज सुनते ही सेना के अन्य जवान घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने खून से लथपथ दीपक को बटालियन चिकित्सा शिविर में पहुंचाया। जहां सेना के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की यह आत्महत्या की घटना है या दुर्घटनावश गोली चलने से या दुश्मन देश के द्वारा चलाई गई गोली से जवान की मौत हुई है। सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक हाल ही में छुट्टी लेकर घर आए थे। खरही मेले में उन्होंने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। दस दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड़यूटी पर लौटे थे। स्वजन उनकी शादी की तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन अचानक इस दुखद खबर को सुनकर पूरा गांव सन्न रह गया है। मां तारी देवी सदमे में चली गई हैं। पिता शिवराज सिंह भी खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। दीपक घर के चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। पाटी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के मुताबिक मृतक जवान का शव आज रात तक पहुंच सकता है अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग परिवार से मिलने पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, सोनू बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, चंद्रशेखर जोशी, तुलसी शर्मा, सूरज बोहरा, बलराज पाटनी, कुंदन बोहरा,यशवंत सिंह , भगवान सिंह कुंवर सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।

जरूरी खबरें