Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

: लोहाघाट:एनसीईआरटी नई दिल्ली में डॉ गहतोड़ी की शोध पुस्तिका "शोधांजलि" को मिला विशिष्ट सम्मान

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 1, 2024
एनसीईआरटी नई दिल्ली में डॉ गहतोड़ी की शोध पुस्तिका "शोधांजलि" को मिला विशिष्ट सम्मान गत 23 सितंबर से 27 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली के एनआईई ऑडिटोरियम में उत्तर भारत के दस राज्यों की कार्यशाला संपन्न हुई। शिक्षक शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित इस कार्यशाला में देश के 53 शिक्षक प्रशिक्षक एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डाइट लोहाघाट के एनईपी प्रभारी डॉ कमल गहतोड़ी को उक्त कार्यशाला में एनसीईआरटी के निदेशक प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी, अध्यापक शिक्षा हेड प्रोफेसर शरद सिन्हा, डॉ जितेंद्र पाटीदार, प्रोफेसर विनोद समवाल तथा प्रोफेसर श्रीधर श्रीवास्तव जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कार्यशाला के समापन सत्र को संचालित करने का सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एनसीईआरटी अध्यापक शिक्षा विभाग द्वारा डॉ गहतोड़ी द्वारा सम्पादित शोध पुस्तिका "शोधांजलि" का विमोचन भी किया गया। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की मौजूदगी में एनसीईआरटी द्वारा उत्तराखंड से डॉ गहतोड़ी को यह सम्मान देकर डाइट चंपावत को देश में विशिष्ट पहचान प्रदान की। कार्यशाला से वापस लौटने पर प्राचार्य एवं सहकर्मियों द्वारा एनसीईआरटी में डॉ गहतोड़ी की सक्रिय प्रतिभागिता एवं विशिष्ट सम्मान प्राप्त होने पर ख़ुशी व्यक्त की गई।

जरूरी खबरें