Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: डॉ देवकी नन्दन गहतोड़ी को मिला टीचर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार 2024

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 24, 2024
डॉ देवकी नन्दन गहतोड़ी को मिला टीचर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार 2024 चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के सुदूर ग्राम बड़ेत के डॉ डी एन गहतोड़ी को देहरादून में आयोजित देहरादून अंतराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी महोत्सव -2024 में ”टीचर ऑफ़ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह आयोजन हर वर्ष देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के रूप में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह 20 नवंबर से 23 नवंबर 2024 तक आयोजित किया गया। रसायन विज्ञान विषय में उत्कृष्ट शोधकार्य और शिक्षण कार्य के लिए डॉ गहतोडी़ को यह सम्मान डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार के द्वारा उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में दिया गया। डॉ गहतोडी़ वर्तमान में रसायन विज्ञान विभाग , सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। डॉ गहतोड़ी ऑनलाइन(यूट्यूब चैनल -गहतोड़ी एकेडमी) एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लगातार कक्षाओं का संचालन करते हैं, जिससे सभी छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ गहतोड़ी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए इसी वर्ष इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्गेनाइज्ड रिसर्च I2OR द्वारा भी राष्ट्रीय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरुस्कार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ गहतोडी़ उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंडिया स्ट्रेटेजिक रिसर्च फंड के माध्यम से एक्सचेंज रिसर्च फेलो के रूप में सीएसआईआरओ मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में कार्य कर चुके हैं । पीएचडी सीएसआईआर भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून से करने के पश्चात डॉ गहतोडी़ , पलाकी यूनिवर्सिटी चेक गणराज्य में पोस्टडॉक्टोरल फेलो के रूप में शोध कार्य कर चुके हैं ।उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग करते हुए अपने शोधकार्य प्रस्तुत किये हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सेमिनारों में इनवाइटेड स्पीकर एवं की नोट स्पीकर रह चुके हैं । उन्हें सीएसआईआर -जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं सीनियर रिसर्च फेलोशिप से भी नवाज़ा जा चुका है । डॉ गहतोडी़ सीएसआईआर-केंद्रीय नमक और समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान भावनगर , गुजरात में भी कार्बोहाइड्रेट केमिस्ट्री में शोध कार्य कर चुके हैं । डॉ गहतोड़ी अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) में कैरियर काउंसलिंग रोल मॉडल के रूप में भी छात्रों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं तथा रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन , इंडियन और एलसेविर के विभिन्न शोध पत्रिकाओं में रिव्युवर के रूप में भी ये अपना सहयोग दे रहे हैं।डॉ गहतोडी़ के शोध कार्य कैटालिसिस क्षेत्र में विभिन्न कार्बनिक एवं अकार्बनिक रूपांतरणो में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर 20 से अधिक शोध पत्र एवं दो पेटेंट प्रकाशित हैं । इनके द्वारा ऑक्सीडेटिव एस्टरीफिकेशन के लिए विकसित क्रियाविधि को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन द्वारा उनके प्रतिष्ठित जर्नल ग्रीन केमिस्ट्री में प्रकाशित किया जा चुका है। इस अवसर पर उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ओमकार सिंह,यू कॉस्ट (UCOST) के डायरेक्ट जनरल प्रोफेसर दुर्गेश पंत,उत्तराखंड उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रो ए एस उनियाल, सीएसआईआर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोलियम देहरादून के डायरेक्टर डॉ हरेंद्र बिष्ट और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ देवकी नन्दन की इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए प्राचार्य प्रो राजेश कुमार उभान, प्रो सर्वजीत सिंह, प्रो हरीश चन्द्र , प्रो पी पी त्रिपाठी, प्रो दीपक दुर्गापाल, प्रो मनोज पांडेय, प्रो रवीश त्रिपाठी सहित अनेक प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है I  

जरूरी खबरें