Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के गोरखा नगर में 283.83 लाख रुपये की लागत से बनेगा डॉ. अंबेडकर भवन

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 8, 2025

लोहाघाट के गोरखा नगर में 283.83 लाख रुपये की लागत से बनेगा डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिल्पकार समुदाय को मिलेगा उन्नत हस्तशिल्प, प्रशिक्षण और विपणन केंद्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता और समाज के कमजोर वर्गों के आर्थिक-सामाजिक सशक्तीकरण के प्रति संवेदनशीलता के तहत जनपद चम्पावत के लोहाघाट विकासखंड स्थित गोरखा नगर में 283.83 लाख रुपये की अनुमानित लागत से अत्याधुनिक डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद (UKM) के माध्यम से संचालित होगी। इस भवन का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (शिल्पकार) समुदाय के कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त, कौशल विकास और उनके उत्पादों को बेहतर विपणन अवसर प्रदान करना है। भवन परिसर में शिल्पकारों को प्रशिक्षण, प्रदर्शनी, बिक्री और सामुदायिक कार्यक्रमों की सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी आय, पहचान और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि संभव हो सके।

भवन की संरचना इस प्रकार रहेगी: *

*भूतल:** शिल्पकारों के हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की बिक्री हेतु दुकानें; *

*प्रथम तल:** सामुदायिक कार्यक्रमों, बैठकों और आयोजनों के लिए कम्युनिटी हॉल।

*द्वितीय तल:* प्रशिक्षणार्थियों एवं अतिथियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधा। यह परियोजना शिल्पकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने, बाजार तक पहुँच बनाने और आत्मनिर्भर बनने के सुनहरे अवसर प्रदान करेगी।

जरूरी खबरें