रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : दून:उत्तराखंड को मिला पहला एलगल ट्री लोहाघाट की शोधार्थी रितिका बगोली ने किया विकसित।
Laxman Singh Bisht
ग्राफिक एरा देहरादून की रसायन विज्ञान की छात्रा है रितिका बगोली
प्लास्टिक व बायो बेस्ट से तैयार किया एलगल ट्री
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी रितिका बगोली द्वारा विकसित उत्तराखंड का पहला लिक्विड ट्री को आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इससे पहले इस प्रोटोटाइप का एक पायलट मॉडल आईएसबीटी देहरादून परिसर में भी लगाया जा चुका है। यह लिक्विड ट्री एक जैविक सोलर पावर्ड इंडोर आउटडोर एयर प्यूरीफायर है। जो पारंपरिक पेड़ों की तुलना में 10 से 20 गुना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करता है
और शुद्ध ऑक्सीजन वातावरण में छोड़ता है। इसे प्लास्टिक व बायो बेस्ट से तैयार किया गया है जो इसे पर्यावरण के अनुकूल और अत्यंत किफायती बनाता है। इस नवाचार में एक बैठने की बेंच, मोबाइल चार्जिंग सुविधा और स्मार्ट स्ट्रीट लाइट जैसी रोशनी की भी व्यवस्था शामिल है ।जिससे यह आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी एवं आकर्षक है। यूनिवर्सिटी की छात्रा रितिका बगोली ने इस मॉडल को बहुत ही कम लागत में तैयार किया है और भविष्य में इसमें और सुधार कर इसे और अधिक सस्ता व सुलभ बनाने का संकल्प लिया है ।ताकि वह इसे पूरे भारत में लागू कर सकें और सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा और (गोल 13) जलवायु परिवर्तन की रोकथाम को साकार कर सके । रितिका ने कहा उनका उद्देश्य यह है कि यह नवाचार देशभर में पर्यावरण सुधार के लिए एक प्रभावी समाधान बने। रितिका ने अपनी इस शोध के लिए सुपरवाइजर डॉक्टर भावना, डॉक्टर हरिश्चंद्र जोशी एवं रसायन विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अभिलाषा मिश्रा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर कमल घनसाला ,कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर नरपिंदर सिंह व अपने परिवार एवं सभी साथियों को धन्यवाद दिया
जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हुई है। वहीं पर्यावरण विशेषज्ञों ने कहा यह परियोजना उत्तराखंड में हरित नवाचार की एक बेहतर मिसाल है जो आने वाले समय में पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। वही यूनिवर्सिटी परिवार ने इस शोध के लिए रितिका को बधाई दी है। रितिका की इस शानदार शोध के लिए उनके गृह क्षेत्र लोहाघाट में भी खुशी का माहौल है। क्षेत्र वासियों रितिका को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। रितिका लोहाघाट के प्रमुख व्यापारी प्रकाश चंद्र बगोली की बेटी है।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।