Wednesday 25th of February 2026

ब्रेकिंग

एसपी चंपावत ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि : एसपी

दून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में खेतीखान के होलियारो से की मुलाकात

लोहाघाट:सीएम धामी के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज एसडीएम ने रामलीला मंच का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जाय

चंपावत:शिक्षा निदेशक पर हुए हमले पर कांग्रेस की नाराजगी डीएम से की मुलाकात सीएम को भेजा ज्ञापन

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती के छात्र छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण एवं स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में खेतीखान के होलियारो से की मुलाकात

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 25, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में खेतीखान के होलियारो से की मुलाकात

चंपावत जिले के खेतीखान के होलियारो ने आज भाजपा मंडल अध्यक्ष खेतीखान बबलू देव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रसिद्ध सिद्ध नरसिंह धाम की फोटो भेट की तथा मुख्यमंत्री धामी को सिद्ध नरसिंह मंदिर आने का न्योता भी दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जनपद चम्पावत के खेतीखान से आए होल्यारों से बड़े प्रेम भाव से भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की प्रतीक खड़ी एवं बैठकी होली का गायन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी होल्यारों का स्वागत अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित भी किया।

कहा उत्तराखंड की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। और यह कलाकार इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री से भेंट करने में होली समिति अध्यक्ष गोपाल मनराल, देवेंद्र ओली ,सुरेंद्र बोहरा ,बबलू देव ,किशोर जुकरिया ,मुकेश देवपा डॉक्टर बद्री दत्त भट्ट, महेश चंद्र, चतुर सिंह, खीम सिंह , हनुमंत ओली ,राजेंद्र पचौली, नीरज चंद्र मोहन ओली ,मदन कलखुड़िया आदि होलियार मौजूद रहे।

जरूरी खबरें