Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: चंपावत :नगर निकाय चुनाव की तैयारियो को लेकर डीएम की बैठक

Laxman Singh Bisht

Wed, May 15, 2024
नगर निकाय चुनाव की तैयारियो को लेकर डीएम की बैठक निकट भविष्य में संपन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव की पूर्व तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) नवनीत पांडे द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों के साथ बैठक करते हुए नगर निकाय चुनाव के संबंध में पूर्व से होने वाली विभिन्न तैयारी के बारे में जानकारी ली*।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी चारों नगर निकाय क्षेत्रो चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर व बनबसा में मा0 अध्यक्ष एवं सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया हेतु अभी से रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निग अधिकारियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित मतदान कार्मिकों की तैनाती हेतु उनके चिन्हीकरण एवं डाटा फीडिंग का कार्य कर लिया जाए। इस हेतु विभागों से कार्मिकों की सूची लेते हुए एनआईसी में यह कार्य प्रारंभ किया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत ही कार्य किए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान में प्रयुक्त होने वाली मतपेटियों की ग्रीसींग आदि का कार्य करते हुए उन्हें तैयार रखें।बैठक में अवगत कराया कि जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्र के 34 वार्डों में कुल 40 बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ में दो मतपेटियां जाएगी। मतगणना तथा स्ट्रांग रूम संबंधित नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत ही होगी।  बैठक में अवगत कराया कि नगर निकाय चुनाव हेतु जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है, सूची संबंधित तहसील कार्यालय तथा नगर पालिका कार्यालय में रखी गई है 20 मई तक कोई भी मतदाता अवलोकन कर सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन हेतु टेंट, बैरिकेडिंग, खान-पान व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं के टेंडर की प्रक्रिया भी आयोग से निर्देश प्राप्त होते ही कर लिए जाएंगे।बैठक में इसके अतिरिक्त नागर निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन सामग्री, प्रभारी अधिकारियों के तैनाती आदि के संबंध में चर्चा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीआइओ एन आई सी मोहित शाह, पंचस्थानी चुनावालय के सचिन वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें