Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:न्यायिक बंदी ग्रह लोहाघाट से कैदी के भागने की घटना का डीएम ने लिया संज्ञान मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 12, 2024
न्यायिक बंदी ग्रह लोहाघाट से कैदी के भागने की घटना का डीएम ने लिया संज्ञान मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश गुरुवार 12 सितंबर 2024 की प्रातः लगभग 10.00 बजे न्यायिक बन्दीगृह, लोहाघाट, जनपद चम्पावत से धारा-64 भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना कोतवाली, चम्पावत में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी शंकर लाल चौधरी पुत्र विपत लाल चौधरी, निवासी ग्राम धर्मपुर, महेन्द्रनगर जिला कंचनपुर (नेपाल) के लोहाघाट बन्दीगृह से फरार होने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश डीएम चंपावत ने जारी किए हैं  इस संबंध में आदेश जारी करते हेतु जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पाण्डे ने अवगत कराया कि इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट, चम्पावत को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देश दिए है कि वह उक्त घटना की जांच 15 दिन अन्दर पूर्ण कर उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।इस संबंध में जिलाधिकारी ने एसएसबी, वन विभाग के अधिकारियों को भी सतर्क रहते हुए सीमावर्ती चौकियों में भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस द्वारा कैदी की तलाश में चर्चा अभियान चलाया गया है

जरूरी खबरें