Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :रीठा साहिब जोड़ मेले को लेकर डीएम ने अधिकारियों की ली बैठक, 21से 23 मई तक चलेगा मेला

Laxman Singh Bisht

Wed, May 8, 2024
रीठा साहिब जोड़ मेले को लेकर डीएम ने अधिकारियों की ली बैठक सिक्खों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जो चंपावत जिले के पाटी तहसील के रीठा में स्थित है, उक्त गुरुद्वारा में प्रत्येक वर्ष 3 दिन का जोड़ मेले का आयोजन किया जाता है*। इस वर्ष 21, 22 एवं 23 मई को जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है*। मेले में लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं।मेले के आयोजन हेतु विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक बुधवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रीठा साहिब तक आने वाले श्रद्धालुओं के पहुंचने हेतु मुख्य सड़क मार्ग चंपावत- लोहाघाट से रीठा साहिब तथा सुखीढाक से डांडा- रीठा मार्ग की वर्तमान स्थिति, मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने, यात्रा मार्ग में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, क्रैश बैरियर लगाए जाने, गुरुद्वारा क्षेत्र में अस्थायी पार्किंग निर्माण, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, लधिया नदी में अस्थाई पुल निर्माण, शौचालय, साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि व्यवस्थाओं पर विभागों के साथ चर्चा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।* जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एक अच्छा संदेश लेकर जाए। जिलाधिकारी ने सड़क यातायात व्यवस्था के संबंध में सुखीढंग- डांडा- मीनार सड़क मार्ग की वर्तमान स्थिति तथा मार्ग में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से ली। लोक निर्माण विभाग से आए अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया की 35 किलोमीटर हॉट मिक्स तथा डामरीकरण का कार्य किया जाना था,जिसमें से वर्तमान तक 24 किलोमीटर में कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि डामरीकरण तथा हॉट मिक्स के कार्य में तेजी लाते हुए 15 मई तक कार्य पूर्ण करें। साथ ही मार्ग में 12 संवेदनशील स्थल जो चिह्नित किए गए हैं उन स्थानों में क्रैश बैरियर व अन्य सुरक्षा के भी कार्य कर लिए जाय। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को निर्देश दिए कि इन सभी 12 संवेदनशील स्थानों में 15 मई तक सोलर लाइट लगाऐं इसके अतिरिक्त सुखीढांग सहित रीठा साहिब में बनने वाली पार्किंग स्थल पर भी एक-एक हाई मास्क लाइट मेले से पूर्व लगाई जाय। डीएम ने कहा कि मार्ग में किसी भी प्रकार की वाहन दुर्घटना ना हो इस हेतु सभी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए जाएं।डीएम ने कहा  सूखीढांग-रीठा मार्ग में एक स्थान पर अस्थाई पुलिस चेक पोस्ट के अतिरिक्त नियमित पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जानकारी दी गई कि नियमित पुलिस पेट्रोलिंग होगी।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को रीठासाहिब स्थित गेस्ट हाउस में अतिरिक्त बेड लगाए जाने के भी निर्देश दिए। मेले के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.के अग्रवाल ने अवगत कराया कि मेले के दौरान रीठा साहिब में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की एक एंबुलेंस एसडीएम सड़क मार्ग के टाण में, एक सुखीढांक में एक चलथी में तथा एक हंस फाउंडेशन वाली मेडिकल वैन रीठा में रखी जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले के दौरान टांण तथा चल्थी में दो-दो चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल स्टाफ रखा जाए। बैठक में सिंचाई विभाग को मेला क्षेत्र में लधिया नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण, स्नान घाटों का निर्माण, पार्किंग निर्माण तथा सीएनडीएस को मेला क्षेत्र में संपर्क मार्ग का निर्माण 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में शौचायलयों की व्यवस्था तथा यात्रा मार्ग में जहां-जहां यात्री लंगर लगाते हैं उन स्थानों में मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के अतिरिक्त पेयजल निगम को सभी लंगर वाले स्थान में पेयजल टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को नियमित सफाई व्यवस्था करने के साथ ही अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क मार्ग से नियमित पिरूल हटाने,झाड़ी कटान व नाली सफाई करने के निर्देश सड़क निर्माण व वन विभाग को संयुक्त रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी पाटी रिंकु बिष्ट, चंपावत सौरभ असवाल, जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी तथा एसडीओ फॉरेस्ट नेहा चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें