डीएम ने बंद पड़े टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग का किया निरीक्षण अधिकारियों को जल्द मार्ग खोलने के दिए निर्देश
Laxman Singh Bisht
Jul 19, 2023 09:04 pm
1 views
19 Jul 2023
टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग जो बाटनगाड़ पर विगत लगभग 2 सप्ताह से अधिक समय से बंद पड़ा है, जिसे खोले जाने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। मार्ग खोले जाने हेतु 2 पोकलैंड मशीन, 3 जेसीबी तथा 5 डंपर पर लगाए गए हैं।
बुधवार को डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा विभिन्न आला अधिकारियों के साथ बाटनगाड़ का स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग खोले जाने हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी लोनिवि के अधिकारियों से ली। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पंत ने अवगत कराया कि बाटनगाड़ में लगातार मार्ग खोले जाने का कार्य किया जा रहा है। बारिश ना होने पर 2 दिन के भीतर मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा।* जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्का लाइट लगाकर रात्रि में भी मौसम अनुकूल होने पर मार्ग खोलने का कार्य कराया जाए।
इस दौरान अवगत कराया की 2013 की आपदा के बाद इतनी अधिक मात्रा में यह मलवा आया है जिसे प्राथमिकता के साथ खोला जा रहा है। लगभग 375 मीटर सड़क में 12 मीटर चौड़ाई तथा 8 मीटर ऊंचाई का मलवा आया था। *जिसमें अधिकांश मलवा सड़क से हटा दिया गया है शेष 30 मीटर से मलवा 2 दिन में हटाकर मार्ग को खोल दिया जाएगा। डीएम भंडारी ने अवगत कराया कि इस स्थान पर स्थाई समाधान हेतु पीडब्ल्यूडी द्वारा 90 लाख का प्रथम चरण का प्रस्ताव 610 मीटर स्पान के मोटर पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार इस पुल को विश्व बैंक परियोजना में शामिल किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को यह भी निर्देश दिए कि मार्ग को शीघ्र ही खोले जाने हेतु सिंचाई विभाग की मदद लेकर अतिरिक्त मशीन लगाई जाए। *इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बीसोरिया क्षेत्र जहां की पहाड़ियों से यह मलवा भारी मात्रा में आ रहा है उस क्षेत्र व बाटनागाड़ क्षेत्र का भू वैज्ञानिकों व अन्य की टीम से आज ही से सर्वे करने के निर्देश दिए।* टीम में तहसीलदार पिंकी आर्य, भूवैज्ञानिक हरीश बिष्ट, जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि एलएस सामंत तथा वन क्षेत्राधिकारी पीसी जोशी को शामिल किया गया है, जो संपूर्ण क्षेत्र का निरीक्षण के साथ ही निकले खनिज का भी आंकलन कर रिपोर्ट देंगे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी बाबू लाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पंत, उपजिलाधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह, एई सिंचाई आरके यादव, सीओ अविनाश वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे, भूवैज्ञानिक हरीश बिष्ट, तहसीलदार पिंकी आर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष किसन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं