डीएम ने चंपावत टनकपुर एनएच का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Laxman Singh Bisht
Jul 19, 2023 08:35 pm
9 views
19 Jul 2023
डीएम चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत चंपावत से टनकपुर तक का एनएच, लोनिवि के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय भ्रमण कर सड़क मार्ग में संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए कि *वर्षा होने से नाली तथा कलमठ बन्द हो जाती हैं, उनको तत्काल सुरक्षात्मक तरीके से खोला जाए ताकि सड़क को ज्यादा क्षति न पहुंचे और इस हेतु मशीनरी के साथ ही मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई जाए*। उन्होंने निर्देश दिए कि बंद नालियों को भी बिना देर किए तत्काल खोला जाए। निर्माणाधीन चल्थी पुल के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एनएच द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि *चल्थी पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है उसके ऊपरी भाग में हॉटमिक्स किया जाना है जिस हेतु धूप की आवश्यकता है,मौसम अनुकूल होने के साथ ही 10 दिन में कार्य पूर्ण कर इसे यातायात हेतु सुचारू कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि पुल के ऊपर बरसात के पानी रोके जाने हेतु त्रिपाल आदि की व्यवस्था करें ताकि पुल का कार्य पूर्ण कर यातायात हेतु सुचारू किया जा सके। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि *मानसून काल के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों में विशेष व्यवस्था रखी जाए। मलवा आने पर, मार्ग अवरुद्ध होने पर तुरंत उसे सुचारू किया जाए और इस कार्य में सतर्कता बरती जाए और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए*। किसी भी प्रकार की घटना ना हो इस हेतु विशेष पर्याप्त इंतजाम रखे जाय। सुनिश्चित कर लें कि ऐसे स्थानों में पर्याप्त संख्या में मशीनों, ऑपरेटरों के साथ ही समुचित मात्रा में ईंधन आदि की व्यवस्था पूर्ण हो।
किरोड़ा पुल के निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा साइडों में बनाए गए बन्धों का निरीक्षण किया और देखा कि इस बार जो बंधा बनाए गए हैं उससे बरसात में नाले के आने से भूमि कटाव भी कम हो रहा है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि अन्य जहां-जहां बंधा बनाने की आवश्यकता है वहा बंधा बनाने हेतु प्रस्ताव भेजे जाए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एनएच सुनील कुमार, लोनिवि बीसी पंत, सहायक अभियंता सिंचाई आरके यादव, सहायक अभियंता एनएच एनसी पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं