Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

लोहाघाट विधायक की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।

चंपावत बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

चंपावत:कुमाऊनी परंपराओं की ध्वजवाहक बनी गौरव की बर्यातअपनी भाषा में छपवाया आमंत्रण कार्ड

चंपावत:कार्य में लापरवाही पर आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस जारी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज, बापरू में उत्तराखंड की पहली सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला का डीएम ने किया शुभारंभ/अध्ययन के दौरान हर क्षेत्र में प्रयोगशाला से गुजरते हुए छात्र निर्धारित करें अपने जीवन का ऊंचा लक्ष्य :जिलाधिकारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 5, 2024
राजकीय इंटर कॉलेज, बापरू में उत्तराखंड की पहली सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला का डीएम ने किया शुभारंभ/अध्ययन के दौरान हर क्षेत्र में प्रयोगशाला से गुजरते हुए छात्र निर्धारित करें अपने जीवन का ऊंचा लक्ष्य :जिलाधिकारी। राजकीय इंटर कॉलेज, बापरू में उत्तराखंड की पहली सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला का किया गया शुभारंभ। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने गुरुवार को स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें सलाह दी कि किसी भी विषयवस्तु का व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर किताबों को रटने के बजाय जीवन को प्रयोगशाला बनाकर अपने जीवन में ऊंचा लक्ष्य बनाते हुए चलना चाहिए। जीआईसी बापरू में उत्तराखंड की पहली सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा बच्चों में हर कार्य की उत्सुकता, जिज्ञासा रखने के साथ गुरुजनों से हर प्रकार की जानकारी लेनी चाहिए और सदैव प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। उन्होंने अपने अलग अंदाज में बच्चों के बीच गुरु की भूमिका में आकर उनसे कहा कि वह हर कार्य को अपने जीवन से जोड़कर क्रिया की प्रतिक्रिया समझने का प्रयास करें। कहा कि मछली को कोई तैरना नहीं सिखाता वह स्वयं तैरने लग जाती है। इस अवसर पर उन्होंने प्रयोगशाला का निरीक्षण कर बच्चों द्वारा तैयार विभिन्न मॉडलों को देखा तथा उनकी जानकारी प्राप्त की। बच्चों द्वारा सौरमंडल, वायुमंडल, ज्वालामुखी, मौसम परिवर्तन, दिन-रात के बदलते स्वरूप, सोलर व विंड एनर्जी पर आधारित कई मॉडल तैयार किए गए थे, जिसमें गोकुल फर्त्याल, सौरभ उपाध्याय, प्रशांत फर्त्याल, कविता एवं बॉबी के मॉडल अव्वल रहे, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संजीव पंत की अध्यक्षता एवं सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला प्रभारी प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी एम एस बिष्ट ने कहा सरकारी विद्यालयों में बच्चों के जीवन को संवारने के लिए हर स्तर पर प्रयोगशाला का उपयोग किया जाना चाहिए। सरकार एक बच्चे पर बारह हजार रुपए खर्च करती है। डायट के प्राचार्य दिनेश खेतवाल, डॉ नवीन जोशी, आर के गड़कोटी ने भी बच्चों के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर कालाकोट के प्रधानाचार्य गिरिजेश पाण्डे, डायट के प्रवक्ता अरुण तलनियां,शिवराज तड़ागी, बाराकोट के बीडीओ एल एल वर्मा,गणेश गड़िया,मनोहर लाल आदि लोग भी मौजूद थे। इससे पूर्व जिलाधिकारी एवं सीईओ का विद्यालय परिवार द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया।

जरूरी खबरें