Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : डीएम ने कलेक्शन सेंटर में पोलिंग पार्टियों के आगमन से पूर्व आरओ, एआरओ एवं कार्मिकों को दिए दिशा-निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 28, 2025

डीएम ने कलेक्शन सेंटर में पोलिंग पार्टियों के आगमन से पूर्व आरओ, एआरओ एवं कार्मिकों को दिए दिशा-निर्देशत्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के मतदान सम्पन्न होने के उपरांत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विकासखंड चंपावत हेतु बनाए गए गौरल चौड़ मैदान स्थित कलेक्शन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया।यह निरीक्षण उस समय किया गया जब विभिन्न मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियों के मतपेटियों सहित लौटने की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली हैं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित रिटर्निंग ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतपेटियाँ एवं मतदान सामग्री प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी न हो, ताकि समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में सम्पन्न किया जा सके।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी से प्राप्त सामग्री की समुचित जाँच, मिलान एवं पावती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान कार्य संपन्न कर लौट रही टीमों को किसी प्रकार की असुविधा न हो—इसके लिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सहयोग दिया जाए। अनावश्यक प्रतीक्षा, भ्रम अथवा प्रशासनिक जटिलता से बचते हुए सभी व्यवस्थाएँ सहज और सुचारू रहें।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जी एस खाती, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी, रिटर्निग ऑफिसर चंपावत धनपत कुमार सहित निर्वाचन प्रकिया में शामिल कार्मिक आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें