डीएम चंपावत ने जिला सुरक्षा सड़क समिति की ली बैठक ,अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
Laxman Singh Bisht
Jun 30, 2023 10:49 pm
0 views
30 Jun 2023
जिला सुरक्षा सड़क समिति की बैठक जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा विगत 29 मई को संपन्न बैठक में विभागों को दिए गए निर्देशानुसार विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा सुरक्षा समिति की बैठक में जो भी निर्देश विभागों को दिए जाते हैं संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यवाही कर यह सुनिश्चित करें कि उनका अनुपालन त्वरित हो, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को पूर्ण रूप से रोका जा सके। डीएम भंडारी ने कहा कि जिले में वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु पुलिस परिवहन व राजस्व विभाग संयुक्त रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही कर वाहनों की चेकिंग अभियान कर चालानो की कार्यवाही करें। भार वाहनों में ओवरलोडिंग को पूर्णतया रोका जाए। मानसून को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। वाहनों की ओवरस्पीडिंग को भी रोका जाए इस हेतु संघन अभियान चलाया जाए। नशे की हालत पर वाहन संचालन पर तत्काल लाइसेंस निरस्त की संस्तुति शत-प्रतिशत की जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में रोड सेफ्टी हेतु जो भी प्रस्ताव शासन के निर्देशानुसार भेजे जाने हैं वह शीघ्र भेजे जाएं।
बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में वर्तमान में किए गए वाहनों की चलानो के संबंध में जानकारी दी गई। कहा कि गत वर्ष की तुलना में चालानों की संख्या बढ़ी है। जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर चालान किया जाए साथ ही कहा कि दोपहिया वाहनों में हेलमेट का शत-प्रतिशत उपयोग कराया जाए इस हेतु भी सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए कि वर्षात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में विभिन्न स्थानों में मलबा व पत्थर गिरे हैं उन्हें हटाया जाए। साथ ही उन्होने सुखीढाक निकट राष्ट्रीय राजमार्ग विश्राम गृह के पास हो रहे वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उसके कारणों की सही जानकारी हेतु वहां पर कि 24 घंटे रिकॉर्डिंग कर कारणों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने चलती में निर्माणाधीन पुल का भी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिए
बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, प्रभागीय वनाधिकारी आर0सी कांडपाल, अपरजिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पन्त, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द्र पन्त व कोतवाल योगेश उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं