Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:सांगी पूजन के साथ वाराही धाम में शुरू हुई मां बज्र वाराही की पूजा अर्चना का क्रम जारी।।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

सांगी पूजन के साथ वाराही धाम में शुरू हुई मां बज्र वाराही की पूजा अर्चना का क्रम।चंपावत जिले के देवीधुरा वाराही धाम में आज श्रावणी एकादशी के दिन चार खाम, साथ थोको की उपस्तिथि में मां बज्र वाराही के सिंघन डोले की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पंडित गिरिजा शंकर जोशी द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई जिसमें चमियाल खाम के प्रमुख गंगा सिंह चमियाल, कल्याण चमियाल बालिक खाम की ओर से बद्री सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, लमगड़िया खाम की ओर से वीरेंद्र सिंह लमगड़िया एवं गहढ़वाल खाम की ओर से त्रिलोक सिंह बिष्ट, राम सिंह, मनोज सिंह, कोटना गांव के भोपाल सिंह गुरना के पुजारी महेश चंद्र, कटना के पुजारी जगदीश चंद्र शामिल हुए। लगभग चार घंटे तक चली इस पूजा अर्चना में मां वाराही के विभिन्न रूपों की पूजा की गई।

जरूरी खबरें