Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:तहसीलदार ने घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए देवीधुरा में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 2, 2025

तहसीलदार ने घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए देवीधुरा में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण।एसडीएम पाटी नीतू डांगर के निर्देश तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने आज शनिवार को देवीधुरा मेला क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरो के दुरुपयोग को रोकने के लिए टीम के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों मे व्यावसायिक गैस सिलेंडर पाए गए तथा बाहरी क्षेत्र से आए हुए व्यापारियों को गैस एजेंसी केदारनाथ से व्यवसायिक गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। तहसीलदार नेगी ने कहा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दुरुपयोग होने पर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार नेगी ने बताया बग्वाल मेले के दौरान केदारनाथ गैस गोदाम प्रभारी को मेला अवधि के दौरान घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी मनोज कुमार शाह , पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ,राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह चौड़िया ,राजस्व निरीक्षक पंकज सिंह गेस गोदाम प्रभारी शंकर आर्य मौजूद रहे।

जरूरी खबरें